फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Department sent notice of three crores to the rickshaw driver in Mathura

मथुरा: आयकर विभाग ने ई-रिक्शा चालक का दिखा दिया 43 लाख का सालाना टर्नओवर

Mon, 25 Oct 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 12:26 AM IST
सार

 पीड़ित अब आयकर विभाग व पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने चालक को आज बुलाया है।  

विज्ञापन
Income Tax Department sent notice of three crores to the rickshaw driver in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आयकर विभाग की ओर से एक ई-रिक्शा चालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस उसके सालाना टर्नओवर को लेकर है जो कि 43 लाख रुपये दिखाया गया है। ई-रिक्शा चालक शनिवार को आयकर विभाग के कार्यालय भी गया लेकिन वहां भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद थाना हाइवे गया, पुलिस ने चालक को आज बुलाया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक प्रतापचंद  थाना हाईवे की अमर कॉलोनी में रहता है।  पिछले छह माह से पैनकार्ड बनवाने के लिए डाक विभाग और एक जनसुविधा केंद्र के चक्कर लगा रहा था। बाद में पैन कार्ड  किसी संजय नामक युवक के माध्यम से मिला।
विज्ञापन


इसके बाद रिक्शा चालक के घर आयकर विभाग की तरफ से एक नोटिस आया, जिसमें सालाना 43 लाख रुपये का टर्न ओवर दिखाया गया। नोटिस मिलते ही उसके होश उड़ गए। वह आयकर विभाग भी गया लेकिन वहां पर उसे संतोष जनक जवाब नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन में कहीं गड़बड़ी हुई है। हो सकता है कि इसी से मिलता जुलता कोई कारोबारी हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि  कि आयकर विभाग ने  43 लाख रुपये का साल का ई-रिक्शा चालक का टर्नओवर दिखाया है। ई-रिक्शा चालक ने 2018 में पैन कार्ड के लिए आवेदन किया था। बाद में ई-रिक्शा चालक ने डुप्लीकेट पैन कार्ड ले लिया।


उसके बाद इसका टर्नओवर 43 लाख का दिखाया गया तो इनकम टैक्स ऑफिस गया, यहां राहत नहीं मिली तो थाने आकर तहरीर दी। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सोमवार को इनकम टैक्स ऑफिस खुलने पर पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed