फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Department raid against premises of shoe traders in Agra

जूता कारोबारियों पर छापा: नोट गिनते-गिनते थकी मशीन, कुछ देर के लिए रोकी गिनती, बेडों में भरी नोटों की गड्डियां

Sun, 19 May 2024 05:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 May 2024 05:45 PM IST
सार

आगरा में तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। यहां रकम इतनी बड़ी मिली कि गिनती के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गईं, यह मशीनें थक गई हैं, जिसके बाद कुछ देर के लिए गिनती रोकनी पड़ी।

विज्ञापन
Income Tax Department raid against premises of shoe traders in Agra
Income Tax raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। बीते दिन से शुरू हुई नोटों की गिनती का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पूरा रात नोटों की गिनती होती रही। सुबह तक 60 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। 
विज्ञापन


इसी दौरान नोट गिनने की मशीन गर्म होकर बंद हो गई, जिसके बाद गिनती कुछ समय के लिए रोक दी गई। कार्रवाई में अबतक 60 करोड़ की नकदी मिल चुकी है। यह संख्या 100 करोड़ से ज्यादा निकलने की संभावना है। 
विज्ञापन


हरमिलाप ट्रेडर्स, बीके शूज और मंशु फुटवियर पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। बता दें इन्वेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ इन कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर की तलाशी ली गई। जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ वर्षों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।


 

इन्वेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमों ने यह कार्रवाई की। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। 

 

टीम ने लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। साथ ही इनका डाटा लिया गया है। रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई है। इस जांच में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला है। उसमें लेन-देन के कई राज छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed