फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inauguration of two CC roads in Chamraula

Agra News: चमरौला में दो सीसी मार्गों का किया लोकार्पण

Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of two CC roads in Chamraula
बरहन। गांव चमरौला में दो सीसी मार्गों का ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर इति सिंह ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं पर लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय रास्तों में कीचड़ और जलभराव होने से परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। इस मौके पर मेघ सिंह बौद्ध, भोला शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रेम सिंह माहौर, जितेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन










46 बच्चों को बांटी गईं किताबें

बरहन। विकासखंड एत्मादपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय न्याय पंचायत केंद्र चमरौला में शुक्रवार को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर इति सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के करीब 46 छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं। किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तमन्ना सत्संगी, ममता चौधरी, महेंद्र प्रताप सिंह, राजीव गर्ग, मनीष शर्मा, मारूफ अली, अजय सिसोदिया, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed