फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in train one passenger dead

झांसी से गोरखपुर आ रहे वृद्ध की ट्रेन में मौत, हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
in train one passenger dead
झांसी से गोरखपुर आ रहे वृद्ध की ट्रेन में मौत, हड़कंप बाराबंकी तक नहीं उतारा तो गोण्डा में शव उतार बढ़ाई गई गाड़ी कोरोना के संदेह में खौफ से गोण्डा में उतर यात्री, दूसरे ट्रेन में सवार हो गए ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर बोगी को काटकर अलग किया गया अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। झांसी से गोरखपुर आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक वृद्ध यात्री की कानपुर के पहले मौत हो गई। कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहां बैठे यात्री दोनों छोर के गेट पर चले गए। बगल में बैठे यात्री ने इसकी सूचना वृद्ध के गांव झंगहा में दी। वहां के एसओ ने इसकी सूचना जीआरपी को दी जीआरपी ने कंट्रोल रूम के जरिए इसकी सूचना कानपुर में दे दी। सूचना के बाद भी शव को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी में नहीं उतारा गया। रेल अधिकारियों की पहल के बाद गोण्डा में शव को उतारा गया। झंगहा गांव के रहने वृद्ध के बगल में बैठे इसी गांव के राकेश और रमेश ने बताया कि वह मुम्बई से गुजरात गए थे और गुजरात से बस मार्ग से झांसी तक आए थे। झांसी में आकर श्रमिक स्पेशल में सवार हुए। बताया कि ट्रेन जैसे ही झांसी से आगे बढ़ी वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। उनकी सांस फूल रही थी और खांसी भी आ रही थी। अभी ट्रेन कानपुर पहुंचती उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। राकेश ने बताया कि कानपुर से गोरखपुर तक सभी यात्री डरे-सहमे रहे। गोण्डा में जब शव उतारने के लिए ट्रेन रुकी तो कोच के आधे यात्री दूसरे बोगियों में चले गए। जिन्हें दूसरी बोगियों में जगह नहीं मिली वह शौचालय के पास बैठ गए। 0 शाम सात बजे पहुंची ट्रेन ट्रेन साढ़े सात बजे गोरखपुर पहुंची। ट्रेन के आने के बाद यात्रियों को उतार कर अलग कर दिया गया। बाकी दूसरे यात्रियों की स्क्रीनिंग शरू कर दी गई। यहां सबसे अधिक मुसीबत उन यात्रियों को खोजना था जो गोण्डा स्टेशन पर दूसरे बोगियों में चले गए। रेल परेशान और जिला प्रशासन के सामने चुनौती यह है कि मृतके की कोरोना रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आई तो गोण्डा में उतर कर दूसरे कोच में जाने वाले यात्रियों को खोजना बड़ी चुनौती होगी। उधर वृद्ध के परिजन झंगहा से स्टेशन पर पहुंच गए थे और अफसरों से किसी तरह से शव को गोरखपुर मंगाने की गुजारिश कर रहे थे। 0 गोरखपुर में कोच अलग किया गया संक्रमण के संदेह में कोच को गोरखपुर में काटकर अलग कर दिया गया। कोच को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद ही संचलन में लाया जाएगा। 0 झांसी से गोरखपुर आ रही श्रमिक स्पेशल से एक यात्री की मौत की सूचना मिली थी। कंट्रोल के जरिए दूसरे स्टेशनों पर संदेश भेजवा दिया गया था। शव को गोंडा में उतारा लिया गया था। कोच में बैठे सभी यात्रियों को गोरखपुर में अलग कर जांच कराई गई। आनन्द सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed