{"_id":"62937a48f6042e38836c9942","slug":"in-the-sultry-heat-respiratory-problems-increased-three-died-mainpuri-news-agr5351028196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमसभरी गर्मी में सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ीं, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमसभरी गर्मी में सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ीं, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उमसभरी गर्मी के बीच पिछले कुछ दिन से जिला अस्पताल में सांस (अस्थमा) के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 24 घंटे में सांस के तीन मरीजों की मौत हो गई वहीं चार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
गर्मी के मौसम में सांस के मरीजों को अस्थमा के अटैक का खतरा रहता है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सांस लेने की दिक्कत के चलते 11 मरीज भर्ती कराए गए। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव पनवा निवासी 80 वर्षीय रामशंकर को सांस लेने में दिक्कत पर शनिवार की रात परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर निवासी सुभाष चंद्र की 60 वर्षीय पत्नी माया देवी सांस की दिक्कत पर परिजन रविवार की जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के नगला पैंठ निवासी केदार सिंह की 60 वर्षीय पत्नी ममता देवी को सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्थमा के लक्षण
- सांस फूलना, सीने में दर्द होना
-सांस लेते समय सीटी की आवाज
- लंबे समय तक खांसी आना
- सीने में जकड़न महसूस करना
रोकथाम के उपाय
- पालतू जानवरों से दूर रहें
- खान-पान पर विशेष ध्यान दें
- धूल, धुआं, धूम्रपान से बचें
- घर के आस-पास सफाई रखें
- जूतों को घर के बाहर ही उतारें
- व्यायाम करते समय सावधानी रखें
- मिर्च, अचार, चाय का सेवन न करें
-इंफ्लूजा का वैक्सीनेशन लेना चाहिए