फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the BJP meeting, emphasis was given on Beti Padhao, Beti Bachao

भाजपा की बैठक में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर दिया गया जोर

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the BJP meeting, emphasis was given on Beti Padhao, Beti Bachao
मैनपुरी। भाजपा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ समिति की बैठक शहर के होली पब्लिक स्कूल में हुई। जिला संयोजक ऊषा त्रिपाठी ने बेटियों के लिए शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि सरकार बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना का संचालन कर रही है। छात्राओं की पढ़ाई के साथ बेटियों की शादी के लिए इसका लाभ लिया जा सकता है। बेटियों की सुरक्षा के लिए संचालित 1090 सेवा की जानकारी दी। महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना तिवारी ने शासन की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। नीतू चौहान ने अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विनोद माहेश्वरी ने ऊषा त्रिपाठी, साधना तिवारी, नीतू चौहान, प्रवीन कटारिया, कुरावली चेयरमैन संगीता वर्मा, जगदीश चंद्र त्रिपाठी आदि को स्मृति चिह्न भेंट किया। अध्यक्षता आशा माहेश्वरी ने और संचालन भरत दुबे ने किया। इस अवसर पर साधना गुप्ता, विद्या सागर शर्मा, डॉ. अरुण चौहान, अनिल मान सिंह, श्रीचंद्र राठौर, शिव सिंह चौहान, विनायका कुलश्रेष्ठ, गोविंद मिश्रा, ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed