फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In terms of delivering weapons to prison Bandirkshk sacked

जेल में हथियार पहुंचाने के मामले में बंदीरक्षक बर्खास्त

Tue, 10 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 10 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
 मथुरा की जिला जेल के अंदर गैंगवार के मामले में निलंबित बंदीरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीआर वर्मा ने बताया कि उसके खिलाफ विभागीय जांच सोमवार को पूरी हो गई। उसे जेल के अंदर हथियार पहुंचाने का दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी।
विज्ञापन

बता दें, मथुरा जिला जेल में 17 जनवरी को गैंगवार हुआ था। बृजेश मावी की हत्या में बंद कुख्यात राजेश टोंटा और मावी गिरोह के सदस्यों के बीच गालियां चलीं थीं। इसमें बंदी अक्षय सोलंकी की मौत हो गई थी। घायल टोंटा को रात में आगरा लाते वक्त गोलियों से भून दिया गया था। जेल में पिस्टल और रिवाल्वर मिली थी। जेल के अंदर हथियार पहुंचाने के मामले में बंदीरक्षक कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed