फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in mathura six children dived in yamuna river and two died

मथुराः यमुना में नहा रहे तीन युवकों की डूबने से मौत

Tue, 30 May 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मांट (मथुरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Tue, 30 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
in mathura six children dived in yamuna river and two died
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के गांव मांट मूला में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने उतरे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया और सैकड़ों ग्रामीण यमुना की ओर दौड़ पड़े। घंटों तलाश के बाद ग्रामीणों ने पानी में डूबे तीनों शव बरामद कर लिए। अभी दो युवक और डूबे बताए गए हैं, जिनकी तलाश  की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मांट मूला के छांहरी में बीते सात दिनों से भागवत कथा चल रही थी। सोमवार 29 मई को कथा का समापन हुआ था। मंगलवार 30 मई की सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कथा के कलशों का विसर्जन करने गए। ये सभी बंशीवट के समीप यमुना नदी पर कलश विसर्जन को पहुंचे थे। 
विज्ञापन


कलश विसर्जन में साथ गए गांव के जितेंद्र कुमार पुत्र फूल सिंह,जोगेंद्र पुत्र देवी सिंह, वकील पुत्र बाबूलाल, राकेश पुत्र लालाराम और गौरव पुत्र विजेंद्र सिंह नहाने के लिए यमुना में घुस गए। नहाते समय पांचों युवक पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव तो किसी तरह सुरक्षित निकल कर बाहर आ गया। लेकिन उसके साथ नहा रहे चारो युवक गहरे पानी में समा गए। साथियों को डूबा देख गौरव ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे विसर्जन को आए महिला और पुरुष डूबते युवकों को बचाने के लिए चीख-पुकार मचाने लगे। जिसे आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। 

उधर युवकों के डूबने की सूचना पर परिजनों समेत सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तैराक ग्रामीणों ने डूबे युवकों की तलाश को यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ग्रामीण ट्यूब लेकर यमुना के पानी में उतर गए। पानी का बहाव तेज होने से डूबे युवकों की तलाश में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

काफी तलाश के बाद सबसे पहले जितेंद्र (17) का शव बरामद हुआ। हालांकि उसे अस्पताल तक ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने पानी में डूबे योगेंद्र (19) का शव ढूंढ़ कर निकाल लिया। दोपहर बाद तीसरे युवक राकेश (18) का शव भी मिल गया। वकील (18) के अलावा एक अज्ञात युवक के डूबने की चर्चा बनी हुई है। इनकी तलाश में ग्रामीणों के अलावा गोताखोर लगे हुए हैं। पानी के बहाव को देखते हुए वृंदावन पांटून पुल पर जाल भी बिछा दिया है। लेकिन शाम चार बजे तक इनके शव बरामद नहीं हुए थे। 

चार घंटे बाद लेकर पहुंचा जाल

in mathura six children dived in yamuna river and two died
एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
मांट में यमुना में नहाते समय छांहरी के पांच युवक सुबह 11 बजे डूब गए थे लेकिन प्रशासन ने चार घंटे में बच्चों को पानी से ढूंढ़ने के लिए जाल की व्यवस्था की। पांच बच्चों के डूबने की सूचना मांट पुलिस सहित तहसील प्रशासन को दी गई लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। इसके अलावा गोताखोर भी नही पहुंच सके तो ग्रामीणों का गुस्सा फूटने लगा और घटना स्थल से डीजीपी सहित आला अधिकारियों को शिकायत कर दी। इसके आधा घण्टे बाद यमुना किनारे एसडीएम मांट, थाना मांट प्रभारी और एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि यमुना में डूबकर मरने वाले सभी युवकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed