{"_id":"69e475c27bbfa923150002e7","slug":"in-laws-demand-car-from-woman-due-to-her-dark-complexion-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रंग सांवला होने पर ससुरालियों का जुल्म, महिला को दिए ताने, करवाचाैथ पर किया ऐसा सलूक; रहम भी न आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रंग सांवला होने पर ससुरालियों का जुल्म, महिला को दिए ताने, करवाचाैथ पर किया ऐसा सलूक; रहम भी न आया
Sun, 19 Apr 2026 12:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:05 PM IST
सार
रंग सांवला होने पर ससुरालीजन महिला को ताने देते थे। इसके साथ ही ससुरालवालों की ओर से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिटाई और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रंग सांवला होने पर उनसे एक लाख रुपये और कार की मांग की जा रही है।
पीड़िता गुंजन ने बताया कि उनका विवाह 12 मई, 2025 को मुनेंद्र सिंह (निवासी इंदिरा नगर, लखनऊ) के साथ हुआ था। मुनेंद्र का यह दूसरा विवाह है। शादी में चार लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये के सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास शकुंतला देवी, देवर अरविंद व यतेंद्र और ननद कुसुमलता, सुषमा व पूजा सांवला होने पर ताना मारते थे। इसके लिए अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया गया।
महिला का आरोप है कि 24 अगस्त, 2025 को लखनऊ में गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। जेवर छीन लिए गए। करवाचौथ पर भी ऐसा ही हुआ। 13 अक्तूबर को पुलिस की मदद से परिजन ने उन्हें ससुराल से मुक्त कराया। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।