फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In land dispute, sticks and sticks run between two sides

जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडा

Sun, 19 Dec 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
In land dispute, sticks and sticks run between two sides
मैनपुरी। भोगांव के गांव नगला दीपा में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी राजीव कुमार और अनिल यादव के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। उक्त घटना के बाद राजीव की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई बहन संध्या, पत्नी अनीता व परिवार की सुनीता को पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से अनिल की पत्नी रेखा देवी ने तहरीर दी। बताया कि विपक्षियों ने जमीन के विवाद में गाली गलौज करते हुए उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिकायत गांव दलपतपुर निवासी मलिखान सिंह ने की है। बताया कि शनिवार की शाम नामजद लोगों ने उसके घर में लगे तोड़ दिए। अपने ताले डाल दिए, जब विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। उसे शक है कि जेवर नकदी भी चोरी कर ली है। एक शिकायत रेलवे स्टेशन कालोनी निवासी पूनम ने की है। बताया कि रविवार की सुबह घर के बाहर लगे नल से पानी भर रही थी। तभी पड़ोस की रहने वाली महिला ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed