फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Hodalpur, cows were kept in Anganwadi center for the second day as well.

होड़लपुर में दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी केंद्र में बंद किए गोवंश

Sun, 16 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
In Hodalpur, cows were kept in Anganwadi center for the second day as well.
सोरोंजी(कासगंज)। ग्राम होड़लपुर में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी गोवंश को आंगनबाड़ी केंद्र में बंद कर दिया। रविवार को सूचना मिलने पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने गोवंशों को पचलाना गोशाला में भेज दिया है, जबकि कुछ गोवंश अभी भी आंगनबाड़ी केंद्र में बंद हैं। इससे पहले शनिवार को भी ग्रामीणों ने गोवंश को केंद्र में बंद कर दिया था, इन्हें राजस्व कर्मियों ने मुक्त कराया था।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बंद गोवंशों को ग्रामीणों ने चारा खिलाया। वहीं ठंड में यह गोवंश परेशान रहे। इसकी सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई। तहसीलदार अजय कुमार ने राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने राजस्वकर्मियों को बताया कि ये गोवंश किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों, आलू की फसल को नष्ट कर रहे हैं। वहीं मटर, पालक, मूली, फूलगोभी आदि सब्जी उत्पादकों का भी गोवंश भारी नुकसान कर रहे हैं। रात भर जागकर किसान खेतों की रखवाली कर रहे है किंतु अपनी फसलों को गोवंशों से नहीं बचा पा रहा, किसान नरेश, नेकसू, मनीष, पूरन, पप्पू, सुनील, संजय, राजकुमार, सुखराम आदि की मांग है कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करे। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से निर्देश मिले हैं कि गोवंशों को कासगंज व पचलाना की गोशाला में भिजवा दें। प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

- खेत मे खड़ी लाह की पूरी फसल गोवंश खा गए, हमारे पास खेती ही आजीविका का एक मात्र साधन है, अब क्या करें। -कालीचरन, किसान होड़लपुर।
- दिन-रात घर के सदस्य खेतों की रखवाली करते हैं, फिर भी गोवंश फसल खा जाते हैं, यह समस्या हम किसानों के समक्ष विकट है।-सनी किसान होड़लपुर।
- गांव होड़लपुर में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी गोवंशों को बंधक बना लिया। सूचना पर टीम भेजी गई। गोवंशों को गोशाला में पहुंचाया जा रहा है। कुछ गोवंश पचलाना गोशाला भेज गए हैं।- अजय कुमार, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed