फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In civil commotion, lawyer face to face

दीवानी में हंगामा, वकील आमने-सामने

Fri, 30 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 आगरा में खंडपीठ की मांग कर रहे वकील गुरुवार को हड़ताल के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। जमकर गालीगलौज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कोर्ट के अंदर धक्कामुक्की हुई। एक बार तो बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस लाठीचार्ज को तैयार हो गई। लगभग चार घंटे तक दीवानी परिसर का माहौल तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन

खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के अनुसार दो फरवरी तक हड़ताल है। इसके विरोध में ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन ने 29 से काम करने का एलान किया। गुरुवार को दीवानी परिसर में संघर्ष समिति की सभा चल रही थी। उसी दौरान ग्रेटर बार के सदस्य एडीजी प्रथम के पास पहुंचे और कार्य करने की अपील करने लगे। इसी बात पर गुस्सा भड़क गया। पहले कुछ वकीलों ने काम करने का विरोध किया तो ग्रेटर बार के सदस्य भारी पड़ गए। जब यह खबर सभा तक पहुंची तो हड़ताली वकील वहां पहुंचे और वाद-विवाद शुरू हो गया। नारेबाजी और गालीगलौज होने लगी। कोर्ट के अंदर भी फर्नीचर फेंके जाने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। एसपी सिटी वकीलों को समझाने लगे, लेकिन युवा अधिवक्ता नहीं माने। हाथापाई की नौबत आ गई। लगा कि पुलिस भी अब लाठी भांज ही देगी, लेकिन मामला किसी तरह शांत हो गया। परिवार न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारी आए। पर काम न हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed