वैक्सीनेशन को लेकर आगरा में उत्साह: 15,569 लोगों ने लगवाया दूसरा डोज, 54 को पहला पहला टीका
टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पूर्ण टीकाकरण के लिए शनिवार को दूसरा डोज लगवाने के लिए आरक्षित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार को दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। 65 बूथों पर 15,623 को टीका लगा। इसमें दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या 15,569 रही। महज 54 को ही पहला डोज लगाया गया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पूर्ण टीकाकरण के लिए शनिवार को दूसरा डोज लगवाने के लिए आरक्षित किया गया है। सोमवार और मंगलवार के लिए टीकाकरण की बुकिंग को रविवार की सुबह 10 बजे से स्लॉट खोले जाएंगे। इसमें 18 से 44 साल के उम्र के लोग पंजीकरण करा सकते हैं। 45 से अधिक उम्र के लोगों को बूथों पर मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा।
सीकरी में टीकाकरण सोमवार को
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के नयाबास, शेख रहीमुल्ला, कांदउवार, मोतीबाग, नगला मालियान, बस स्टैंड, बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पालिका कार्यालय, लाल दरवाजा समेत 13 स्थानों पर सोमवार को टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने दी।
कोरोना मीटर
1846337: लोगों को कुल टीकाकरण
1505061: लोगों को पहला डोज लगा
341276: लोगों को दूसरा डोज लगा
15623: लोगों को शुक्रवार को लगा टीका