फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Imposter Busted in Agra for Promising to Ensure Selection in Agniveer Recruitment

UP: अग्निवीर भर्ती में पास कराने का झांसा देने वाला धरा गया, एक लाख में मेडिकल तो तीन में नौकरी दिलाने का दावा

Sun, 05 Apr 2026 09:56 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 05 Apr 2026 09:56 PM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नीरेश अभ्यर्थियों को ठगने के लिए अपने पास कई अभ्यर्थियों के कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट रखता है। जब से आगरा में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से वह भर्ती स्थल पर पहुंच रहा था। अभ्यर्थियों के शामिल होने के वीडियो और फोटो खींचता है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देता है। अगर कोई अभ्यर्थी बातों के जाल में आता है तो उन्हें मोबाइल में कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट दिखाता है। 

विज्ञापन
Imposter Busted in Agra for Promising to Ensure Selection in Agniveer Recruitment
आरोपी नीरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। वह सैन्य अधिकारियों से जुगाड़ होने का दावा कर एक लाख रुपये में मेडिकल में पास कराने और तीन लाख में अग्निवीर बनाने का झांसा देकर ठगी की कोशिश कर रहा था। आरोपी नीरेश सेना भर्ती की कोचिंग चलाता है। वह बमरौली कटारा के गांव एत्मादपुर मदरा का रहने वाला है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांव के युवकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराता है। उसके मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, कॉल लेटर की फोटो के अलावा कलर विजन बुक और कई दवाएं भी बरामद हुई हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी अभ्यर्थी अभिषेक राजपूत ने बताया कि वह अपने दोस्त अनुराग के साथ स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया था। अनुराग ने दौड़ परीक्षा पास कर ली थी। दोनों स्टेडियम के बाहर खड़े थे तभी आरोपी नीरेश उनके पास आया। भर्ती प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद वह सैन्य अधिकारियों से जुगाड़ होने का दावा करने लगा। कहा कि वह मेडिकल में पास करा देगा, लेकिन एक लाख रुपये देने होंगे। वहीं भर्ती कराने के लिए तीन लाख रुपये खर्च बताया।

विज्ञापन

विश्वास दिलाने के लिए उसने अपने मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट भी दिखाए। शक होने पर अभिषेक ने स्टेडियम के आसपास तैनात पुलिस को जानकारी दी। कहा कि एक व्यक्ति उसे ठगने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास कई इंजेक्शन भी मिले, जिन्हें ताकत के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

मोबाइल में मिले कई अभ्यर्थियों के कॉल लेटर
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नीरेश अभ्यर्थियों को ठगने के लिए अपने पास कई अभ्यर्थियों के कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट रखता है। जब से आगरा में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से वह भर्ती स्थल पर पहुंच रहा था। अभ्यर्थियों के शामिल होने के वीडियो और फोटो खींचता है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देता है। अगर कोई अभ्यर्थी बातों के जाल में आता है तो उन्हें मोबाइल में कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट दिखाता है। उसके मोबाइल में पुलिस ने 10-12 युवकों के कॉल लेटर मिले हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

बमरोली कटारा में कराता है भर्ती की तैयारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरेश ने बताया कि वह गांव में युवकों को सेना भर्ती की तैयारी करता है। एक मैदान में दौड़ के साथ ही शारीरिक मानक परीक्षा के लिए टिप्स देता है। जहां कहीं भी भर्ती शुरू होती है, वो वहां पहुंच जाता है। आशंका है कि उसने कुछ युवाओं को अपने झांसे में ले लिया होगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि ठग अभ्यर्थियों के मन से खेलते हैं। उन्हें बताते हैं कि सेना में अच्छी पहचान हैं। कई बार युवक ठग के झांसे में आ जाते हैं। कुछ का अपने आप ही चयन हो जाता है। इसका आरोपी फायदा उठाते हैं। उनसे रकम ले लेते हैं। जिन लोगों का नहीं होता था, उनसे रकम नहीं लेते हैं।

अग्निवीर भर्ती में पास कराने का झांसा देकर ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीरेश एत्मादपुर मदरा का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल से कुछ युवकों के कॉल लेटर मिले हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed