फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Important contribution of Panchayat representatives in development

विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Important contribution of Panchayat representatives in development
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर रविवार को पंच सम्मेलन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा कि विकास में ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास हो रहे हैं। ग्रामों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने ग्रामों की कार्य योजनाएं बनाकर सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य करें। जिससे लोग लाभान्वित हो सकें । एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के समय लोग परेशान थे। प्रदेश में गुण्डागर्दी का माहौल था। आज प्रदेश में कानून का राज है। लोग सरकार की नीतियों से लाभांवित हो रहे हैं। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश से गुंडे पलायन कर गए हैं। गरीबों को सरकार निशुल्क राशन दे रही है। विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की योजनाएं बनाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण होगा। पौधरोपण का काम तेजी से कराया जाए। सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि गांव के विकास के लिए प्रधान लगातार प्रयास करें। सर्वांगीण विकास के लिये काम करें। किसी भी समस्या के लिए सहयोग ले सकते हैं। पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
पंच सम्मेलन में संयोजक देवेंद्र सिंह चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला पंचायत सदस्य रेनू शाक्य, कविता राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, बीएसए कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योती शाक्य, एडीपीआरओ रोहित कुमार, डीपीसी नीरज शर्मा, राजकुमार, जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम, अमित कुलश्रेष्ठ, एसके दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed