फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   impact

बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बाद बांटे गए जूते

Sat, 17 Aug 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
impact
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी में जूते वितरण के बाद मौजूद बच्चे व शिक्षक। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस के बाद ही सही परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग ने जूते मुहैया करा दिए हैं। अमर उजाला की खबर के बाद आनन फानन में जूते वितरण का कार्य किया गया। नए जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में स्वतंत्रता दिवस की परेड में नंगे पैर पहुंचे परिषदीय स्कूल के बच्चे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने लिया। डीएम ने बीएसए विजय प्रताप सिंह से जूतों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसमें पता चला कि कुछ जूते मानक के अनुसार प्राप्त हुए हैं। डीएम ने तत्काल मानक के अनुसार प्राप्त जूतों को वितरित कराने का निर्देश दिया। वहीं कार्यदायी संस्था को तत्काल शेष जूते भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शनिवार को विकास खंड मैनपुरी की कांकन न्याय पंचायत में जूते वितरण का कार्य खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सह समन्वयक महेश चंद्र चतुर्वेदी, संकुल प्रभारी कांकन अरविंद कुमार सिंह की प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, कन्या दौलतपुर, , चित्तरपुर, नगला नया, डाड़ी, उदयपुर, जौराई,गोपालपुर, ककरिया, वीरपुर, मधुपुरी,जसवंतपुर, रानीपुर कीरतपुर, घिटौली, रूपपुर बांक, जगतुपर, रम्पुरा आदि में जूते वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed