फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMD Warns Cold Wave Alert in Agra: Mercury to Drop

अब कहर बरपाएगी ठंड: बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी गलन, सुबह कोहरे का अंदेशा, दो दिन का अलर्ट जारी

Tue, 11 Nov 2025 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 08:50 AM IST
सार

 Weather: मौसम विभाग ने शीतलहर का दो दिन का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
IMD Warns Cold Wave Alert in Agra: Mercury to Drop
शीतलहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तड़के व रात के समय शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पिछले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालय में हुए हिमपात वाले क्षेत्रों से चली ठंडी हवाओं का अब मैदानी इलाकों में असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


 पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 3-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना रह सकता है। वहीं, इसके 10 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में देर रात व सुबह के समय आंशिक रूप से शीतलहर चल सकती है। स्पष्ट किया गया है कि दिन में धूप निकलने से इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। हालांकि इस दौरान प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4 डिग्री तक नीचे बने रहने की संभावना है। बता दें, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.1 जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed