{"_id":"5d071b658ebc3e64b8416b9c","slug":"ima-calls-strike-in-favour-of-west-bengal-junior-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः हड़ताल पर गए निजी चिकित्सक, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः हड़ताल पर गए निजी चिकित्सक, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी
Mon, 17 Jun 2019 10:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा के सदस्य सोमवार से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक हड़ताल रहेगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वर्किंग कमेटी ने रविवार को एलान किया था। इसके बाद सोमवार सुबह सभी चिकित्सक एकजुट होकर हड़ताल पर चले गए। आज तोता के ताल स्थित आईएमए कार्यालय पर सभी चिकित्सक एकजुट होंगे और आगे की रूपरेखा बनाएंगे।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि का कहना है कि 24 घंटे की हड़ताल में इमरजेंसी सेवाएं ही चलेंगी। अन्य किसी मरीज को नहीं देखा जाएगा।

आईएमए सचिव डॉ. ओपी यादव ने कहा चिकित्सा में हिंसा की जगह नहीं है। चिकित्सक भय में इलाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड समेत सभी चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों पर कार्य नहीं होगा। मरीज हित में इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं।
निजी चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी, जिला अस्पताल इमरजेंसी समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक अलर्ट पर हैं।
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि निजी चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए एसएन प्राचार्य समेत सभी सीएचसी प्रभारियों को अपने यहां अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं।
एसएन मेडिकल कालेज जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र चाहर का कहना है कि वह हड़ताल में शामिल नहीं हैं, लेकिन सभी डाक्टर काली पट्टी बांधकर चिकित्सकीय कार्य करेंगे।