{"_id":"5da9fbdf8ebc3e01416b45f6","slug":"illness-sansarpur-mainpuri-mainpuri-news-agr4113133195","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसारपुर में बीमारियों रोकने में विभाग ने किए हाथ खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसारपुर में बीमारियों रोकने में विभाग ने किए हाथ खड़े
विज्ञापन
आलीपुर पट्टी में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर का मोहल्ला संसारपुर स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। यहां के तालबों में भरा गंदा पानी ग्रामीणों को लगातार बीमार कर रहा है। गांव में 30 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित हैं, जबकि कई की डेंगू बुखार के कारण मौत हो चुकी है। पिछले एक महीने से चल रहे बचाव कार्य के बाद भी स्थिति मेें कोई सुधार नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर गांव में सीवरेज से भरे तालाबों को खाली कराने का सुझाव दिया है।
मोहल्ला संसारपुर में पिछले एक महीने से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार बचाव कार्य कर रही है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को गांव पहुंची टीम को गंदगी मिली। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि मोहल्ले में छह तालाब हैं। इनमें सीवर के पाइप डाल रखे हैं। इससे यहां गंदगी फैल रही है और बीमारियां बढ़ रही हैं।
लगातार एक महीने से हो रहे बचाव कार्य के बाद भी यहां रोग नहीं थम रहे हैं। इन सीवर युक्त तालबों को नगर पालिका से खाली कराया जाए। तभी गांव में बीमारियां रोकी जा सकती है। जिला मलेरिया अधिकारी व नोडल अधिकारी वाईपी दुबे की रिपोर्ट पर सीएमओ ने भी उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए तालाब से सीवर युक्त पानी निकलवाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
आलीपुर पट्टी में 35 का किया उपचार
आलीपुर खेड़ा। विकास खंड सुल्तानगंज के ग्राम आलीपुर पट्टी में डेंगू बुखार के चलते पूर्व प्रधानाध्यापक किशोरी लाल की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी वाईपी दुबे की देख रेख में डॉ. पंकज पाठक, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह, अनुपम पाठक, महेंद्र सिंह, अवनीश राजपूत, चंद्रपाल सिंह, अरविंद यादव के साथ आलीपुर पट्टी गांव में चिकित्सकों की टीम ने 35 बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। इसमें दो लोगों में मलेरिया के लक्षण पाए गए।
संसारपुर में गंदगी के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं। गांव के लोगों को समझाया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। नगर पालिका और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। गांव में बचाव कार्य लगातार जारी हैं।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ।