फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illigle weapon factory busted

स्वाट टीम ने नगला लायक में पकड़ी तमंचा फैक्टरी

Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
illigle weapon factory busted
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला लायक में एक सबमर्सिबल के पास बने कमरे में असलहा फैक्टरी चल रही थी। शुक्रवार की सुबह सूचना पर स्वाट टीम ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ लिया, कार्रवाई के दौरान साथी भाग गया। एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक राइफल व कई बने अधबने तमंचा व उपकरण बरामद हुए हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला लायक में सुनील कुमार के सबमर्सिबल के पास बने कमरे में गांव निवासी शेर बहादुर चुनाव को प्रभावित करने के मंसूबे लेकर तमंचा बनवा रहा था। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं थी, सूचना मिलने के बाद स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई जैकब फर्नाडीज और टीम ने दबिश देकर शेर सिंह को कमरे से ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी लालजी निवासी फकीरपुर भाग गया। मौके से कई बने और अधबने तमंचा, एक राइफल व उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने उक्त कार्रवाई के संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सूचना पर स्वाट टीम ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ दबिश दी। मौके से एक राइफल, कुल आठ तमंचा बने हुए, दो अधबने, कारतूस व उपकरण आदि बरामद हुए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने को लेकर तैयारी की जा रही थी, लेकिन इस कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पकड़े गए आरोपी के साथी की तलाश के लिए टीमें जुटी हुईं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed