फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal voat running at chambal river firing on van vibhag team

दबंगईः अवैध नाव चलाने से रोकने पर वन विभाग टीम पर हमला, फायरिंग कर भागे हमलावर

Wed, 24 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal voat running at chambal river firing on van vibhag team
पुलिस द्वारा पकड़ी गई चंबल नदी में संचालित अवैध नाव - फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी के पिनाहट घाट पर अनुमति के अभाव में स्टीमर बंद होने पर सोमवार को क्योरी घाट पर अवैध रूप से दिनभर नाव चलाई गई। सूचना पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर संचालन बंद कराने की कोशिश की, तो नाव संचालकों ने टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से भी जवाब में गोलियां दागी गईं। इस बीच संचालक नाव लेकर नदी पार मध्यप्रदेश की सीमा में भाग निकले। सूचना पर पहुंची मुरैना के महुआ थाने की पुलिस ने नाव को सीज कर दिया है। वहीं हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


नाव संचालकों के हमले की खबर पर थानाध्यक्ष पिनाहट और वन रेंजर बाह आरके सिंह राठौर भी फोर्स के साथ पहुंचे। पिनाहट पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश के महुआ थाने का फोर्स भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि महुआ थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नाव को सीज कर दिया गया है। वही रेंजर बाह ने बताया कि क्योरी घाट पर नाव का अवैध संचालन किया जा रहा था।

सूचना पर पहुंची टीम पर फायरिंग की गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताया कि अनुमति नहीं लिए जाने के कारण पिनाहट घाट पर स्टीमर का संचालन रोका गया है। इसके बाद ही क्योरी घाट पर नाव से सवारियां पार उतारी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed