फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal recovery from autos by code words in Agra

Agra: चौराहों पर कोड वर्ड लिखकर ऑटो से हो रही अवैध वसूली, अमर उजाला पड़ताल में सामने आई हकीकत

Sun, 21 Aug 2022 02:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

ताजनगरी के चौराहों पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। यह सब कोड वर्ड से होता है। बिजलीघर चौराहे पर वसूली करने वाले ऑटो पर पेन से तारीख और रकम लिख देते हैं। चालक को हर दिन अवैध शुल्क देना पड़ता है। 

विज्ञापन
Illegal recovery from autos by code words in Agra
ऑटो पर लिखा कोड वर्ड (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चौराहों पर अवैध पार्किंग का खेल नहीं रुक रहा है। कोड वर्ड से अवैध वसूली हो रही है। बिजलीघर चौराहे की ही बात करें, यहां पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं है न ही पर्ची दी जा रही है। ऑटो पर तारीख और अवैध वसूली की रकम लिख दी जाती है, जैसे शनिवार को कोड वर्ड रहा ‘20/20’। 
विज्ञापन


वाटर वर्क्स पर सड़क किनारे दोपहिया वाहनों की पार्किंग चल रही है, जबकि नगर निगम ने यहां ठेका उठाया नहीं है। भगवान टॉकीज पर थाने के सामने ही ऑटो खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इससे जाम लगता है। अमर उजाला टीम की पड़ताल में शनिवार को यह हकीकत सामने आई। 
विज्ञापन

ऑटो के लिए देते हैं 20 रुपये

शनिवार दोपहर को 3:30 बजे बिजलीघर से किला मार्ग की तरफ सड़क पर ऑटो खड़े थे। चालक भगवान टाकीज के लिए सवारियां बैठा रहा था। ऑटो की साइड (कवर) पर एक नंबर 20/20 पेन से लिखा गया था। चालक ने बताया कि यह कोड वर्ड है। ऑटो खड़ा करने पर हर दिन 20 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसके लिए कोई पर्ची तक नहीं दी जाती है। पार्किंग का स्थान तक नहीं है। हर दिन तारीख बदल जाती है। रकम वही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने ही ऑटो की कतार

शाम 4 बजे भगवान टाकीज पर थाना न्यू आगरा के सामने ही ऑटो की लाइन लगी थी, जबकि ऑटो को खड़ा करने का स्थान भगवान टाकीज ओवरब्रिज के नीचे खाली स्थान पर है। इस चौराहे पर थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस भी रहती है। इन ऑटो के खड़े होने से चारों तरफ के रास्ते पर जाम के हालात बन रहे थे। पुलिसकर्मी ऑटो को नहीं हटा रहे थे।

शाम 4:30 बजे वाटर वर्क्स चौराहे पर ऑटो तो नहीं खड़े थे, गेट के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनी थी। एक व्यक्ति यहां वाहनों को खड़ा करा रहा था। जब उस व्यक्ति से पूछा गया तो बताया कि यह पार्किंग है, लेकिन ठेके के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यहां पार्किंग का ठेका नगर निगम ने नहीं उठाया। वाहन सड़क किनारे बनी जगह पर ही खड़े थे। इसके लिए अलग से कोई स्थान नहीं था। पार्किंग में रोजाना बस से यात्रा करने वाले लोग अपने दोपहिया वाहन खड़े करते हैं। 

ऑटो से जाम की समस्या 

चौराहों और सड़कों पर खड़े बेतरतीब ऑटो जाम की समस्या का बड़ा कारण हैं। सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, टेढ़ी बगिया, रामबाग, भगवान टाकीज, छीपीटोला, बिजलीघर, राजपुर चुंगी आदि इलाकों में ऑटो सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या होती है। एक साल पहले निर्देश दिए गए थे कि ऑटो चौराहे से 50 से 100 मीटर की दूरी पर खड़े होंगे। निर्देश का पालन नहीं हो रहा। पुलिसकर्मी भी इस ओर ध्यान नहीं देते।

'अवैध वसूली नहीं हो रही'

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बिजलीघर चौराहे पर नगर निगम की ओर से कोई ठेका नहीं उठाया गया है। थाना पुलिस चौराहे पर तैनात रहती है। ऑटो आते हैं, सवारियां भरकर चले जाते हैं। अवैध वसूली नहीं हो रही है। छावनी परिषद ने आगरा किला के सामने पार्किंग बनाई है। वहां पर चालकों को पर्ची दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed