फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal liquor smuggling in canter, one arrested by agra police

चंडीगढ़ से बिहार तक तस्करी: आगरा पुलिस ने कसा शिकंजा, कैंटर गाड़ी से बरामद की शराब

Wed, 16 Mar 2022 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Mar 2022 08:05 AM IST
सार

आगरा की सिकंदरा पुलिस नेएक कैंटर से 170 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी चालक बागपत निवासी अंकित को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Illegal liquor smuggling in canter, one arrested by agra police
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

चंडीगढ़ से बिहार तक शराब की तस्करी की जा रही है। आगरा जिले के सिकंदरा में मंगलवार को एक कैंटर को पकड़ लिया गया। उसमें 170 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। चालक पकड़ा गया, जबकि उसके आगे चल रहे दो सप्लायर भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन


एसओजी टीम मंगलवार को सिकंदरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी मथुरा की तरफ से कैंटर में तस्करी की शराब लाने की जानकारी मिली। इस पर एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ घेराबंदी में जुट गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक कैंटर को रोका। इसमें से 170 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी चालक बागपत निवासी अंकित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जगदीश और अमित मिलकर अवैध शराब खरीदने और बेचने का काम करते हैं। जगदीश ने उसे मोबाइल देकर भेजा था। वह दोनों के सहयोग से ही चंडीगढ़ से कैंटर में शराब की पेटियां लेकर आता है। यह शराब बिहार लेकर जाता है। बिहार से पहले ही कैंटर की नंबर प्लेट बदल देता था। 


बिहार नंबर की नंबर प्लेट होने की वजह से  पुलिस नहीं रोकती है। जगदीश और अमित कैंटर के आगे अपनी कार से चलते थे। बिहार में किसे शराब देनी है, इसकी जानकारी केवल उन्हीं को रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed