फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal houses will be demolished in the graveyard by bulldozer in Agra

Agra: शाही कब्रिस्तान में बने अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर, वक्फ निरीक्षक ने चस्पा किया नोटिस

Wed, 19 Oct 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

प्रशासन के निर्देश पर वक्फ निरीक्षक ने पंचकुइयां के शाही कब्रिस्तान पर नोटिस चस्पा किया है। कब्जेदारों को तीन दिन की मोहलत दी है। 

विज्ञापन
Illegal houses will be demolished in the graveyard by bulldozer in Agra
कब्रिस्तान के गेट पर चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पंचकुइयां स्थित शाही कब्रिस्तान में बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलेगा। मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर वक्फ निरीक्षक ने अवैध मकानों और कब्रिस्तान गेट पर नोटिस चस्पा किया है। कब्जेदारों को तीन दिन की मोहलत दी गई है। उन्हें स्वामित्व अभिलेख दिखाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर उन्हें बेदखल किया जाएगा। 

विज्ञापन


शाही कब्रिस्तान पंचकुइयां में पक्के मकान बनाकर अवैध बसावट हो गई है। वक्फ निरीक्षक श्यामधर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया है। अवैध मकानों में कोई जिम्मेदार नहीं मिला। कब्रिस्तान वक्फ संपत्ति है। नोटिस देकर पूछा गया है कि किस अधिकार से पक्के मकान बनाए गए। 

विज्ञापन

दस्तावेज नहीं दिखाने पर चलेगा बुलडोजर 

बैनामे व स्वामित्व दस्तावेज तीन दिन में प्रस्तुत नहीं करने पर बुलडोजर से अवैध मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। वक्फ एक्ट की धारा 1995 के तहत अवैध कब्जेदारों को मौके से बेदखल किया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने पर कब्जेदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की थी शिकायत 

सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने जिलाधिकारी नवनीत चहल से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान में 50 से अधिक अवैध लोग रहते हैं। इनका सत्यापन कराया जाए। जिसके बाद डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम से जांच कराई। जिसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed