फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal hoardings in Smart City Agra increase the risk of accidents campaign has no effect

UP: स्मार्ट सिटी आगरा में अवैध होर्डिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, अभियान का नहीं दिखा असर

Thu, 22 May 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:24 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी आगरा में अवैध होर्डिंग से हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। जुर्माना वसूलने के बाद भी नगर निगम की टीम के अभियान का असर नहीं दिखा रहा है।
 

विज्ञापन
Illegal hoardings in Smart City Agra increase the risk of accidents campaign has no effect
कार पर गिरा होर्डिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शासन स्तर पर अवैध होर्डिंग और विज्ञापन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, प्रमुख बाजारों से लेकर रास्तों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इनसे आंधी में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। जुर्माना वसूलने के बाद भी कार्रवाई का असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। बल्लियों के सहारे लगाए गए इन होर्डिंग से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसी तरह एमजी रोड के प्रतापपुरा के पास भी होर्डिंग लगे हुए हैं। प्रमुख बाजारों कमला नगर, शाहगंज, किनारी बाजार आदि में भी पोस्टर, क्योस्क, बैनर आदि लगा दिए गए हैं। इस तरफ निगम का ध्यान नहीं है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती। टीम अवैध होर्डिंग और विज्ञापन सामग्री जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाती है।
विज्ञापन


 

यह हुई कार्रवाई, 31 मार्च तक, 1 अप्रैल से अब तक
होर्डिंग 518, 84
बैनर-पोस्टर : 7054, 1245
बोर्ड : 1785, 452
क्योस्क : 2089, 225
वाहन प्रचार : 35, 14
राजनैतिक पोस्टर : 854, 152
पुलिस बैरियर की फ्लैक्स : 86, 6
झंडे : 81
रूफटॉप की फ्लैक्स हटाई : 24, 3
गेट : 02
कैलेंडर : 70
कट आउट : 30

 

वर्ष 2024-25 में 11455879.80 रुपये वसूले गए
वर्ष 2025-26 में अब तक 2020792 रुपये वसूले गए

अतिक्रमण से भी बढ़ी मुसीबत
बोदला-सिकंदरा मार्ग, आवास विकास कालोनी, रामबाग, दरेसी, सुभाष बाजार आदि इलाकों में अतिक्रमण भी परेशानी का कारण बना हुआ है। एमजी रोड पर भी शोरूमों के बाहर पार्किंग से परेशानी होती है। जाम लगता है। प्रवर्तन दल की कार्रवाई खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed