{"_id":"69f590038c4a7010a304f324","slug":"illegal-cuts-to-be-closed-beautification-and-repair-work-planned-on-mathura-waterworks-stretch-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा हाईवे का होगा कायाकल्प: अवैध कट होंगे बंद, मथुरा-वाटर वर्क्स रोड पर शुरू होगा सौंदर्यीकरण और मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हाईवे का होगा कायाकल्प: अवैध कट होंगे बंद, मथुरा-वाटर वर्क्स रोड पर शुरू होगा सौंदर्यीकरण और मरम्मत
Sat, 02 May 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 02 May 2026 11:17 AM IST
सार
एनएचएआई मथुरा से वाटर वर्क्स तक हाईवे पर अवैध कट बंद करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े सुधार कार्य करने जा रहा है। इस दौरान डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और सड़क मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध कट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) मथुरा से वाटर वर्क्स तक हाईवे की दशा सुधारेगा। हादसों को रोकने के लिए अवैध कट बंद किए जाएंगे। डिवाइडर को खूबसूरत बनाकर हरियाली भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि मथुरा से वाटर वर्क्स तक हाईवे का सर्वे किया जा रहा है। इसमें कई अवैध कट हैं, जिनको लोगों ने रेलिंग काटकर बना लिया है। इन सभी को बंद किया जाएगा। इससे सड़क हादसों के बढ़ते खतरों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर को खूबसूरत बनाया जाएगा। इसके लिए रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। डिवाइडरों पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गमले रखे जा रहे हैं। उखड़ी हुई सड़क, गड्ढों का सर्वे का कार्य 10 से 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।