फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction 500 meter radius around Taj Mahal

रोक के बावजूद ताजमहल के आसपास हो रहा ये काम, आंखें मूंदे बैठा एएसआई

Mon, 06 Aug 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction 500 meter radius around Taj Mahal
ताजमहल
ताजमहल के आसपास अवैध निर्माणों का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्मारक के प्रतिबंधित 500 मीटर दायरे में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। ताजा निर्माण कुत्ता पार्क के पास एक लॉज में और चौक कागजीयान में एक मकान में चल रहा है। स्मारक की दीवार से सटे मकान में मरम्मत के नाम पर नई छत डाली जा रही है।
विज्ञापन


विश्वदाय स्मारक ताजमहल के साथ-साथ इसके आसपास के क्षेत्र के पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहां यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। इसके चलते स्मारक के 500 मीटर दायरे में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। जो भवन जिस स्थिति में है, वैसा ही रहेगा। 
विज्ञापन


ऐसा इसलिए भी किया गया था, ताकि देशी-विदेशी मुगलकालीन क्षेत्र के बारे में किताबों के तथ्यों को साक्ष्य के रूप में देख सकें। मगर, ऐसा हो नहीं सका। जिम्मेदार विभाग और अफसर आंखें बंद किए बैठे रहे और निर्माण होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखें मूंदे बैठा एएसआई

पिछले कई दिनों से कुत्ता पार्क की ओर से पाठक प्रेस की ओर चलने पर एक लॉज में हरा पर्दा डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चौक कागजीयान में तो खुलेआम में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके बावजूद इन निर्माण कार्यों को रोका नहीं जा रहा है। 

ताजमहल के प्रतिबंधित दायरे में धड़ल्ले से अवैध निर्माण होते हैं और एएसआई के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहते हैं। जबकि निर्माण को रुकवाने की पहल उन्हीं को करनी है। उनकी नाक के नीचे अवैध निर्माणों का जाल फैलता जा रहा है और विभाग बेसुध है। 

ज्यादा कुछ होता है तो पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित कर देते हैं या फिर निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देते हैं। मगर, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका होता है। 

एडीए इंजीनियरों की शह

Illegal construction 500 meter radius around Taj Mahal
ताजमहल के हो रहा अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियरों की जानकारी में यह निर्माण हो रहे हैं। मगर, वो कोई कार्रवाई नहीं करते। जब तक कि कोई वरिष्ठ अधिकारी हस्तक्षेप न करे। जो उनसे दूरी बनाकर चलता है उसका निर्माण नहीं होने देते। तमाम अवैध निर्माणों को नजरअंदाज कर हाल ही में शिल्पग्राम पार्किंग के पास एक होटल के बरामदे में रखे पत्थर के एक स्लैब को यह कहकर हटवा दिया कि यह अवैध है। 

बिगड़ गई पुराने ताजगंज की सूरत

अवैध निर्माणों ने ताजगंज क्षेत्र की सूरत ही बिगाड़ दी है। पुरानी तस्वीरों में अधिकांश मकान एक-दो मंजिल के ही थे। मगर, ताजा तस्वीर देखेंगे तो यही मकान तीन-चार मंजिल हो गए हैं। वो भी प्रतिबंध लगने के बाद। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते लोगों ने अवैध निर्माण कर लिए।

दूसरे स्मारकों के पास भी हो रहे अवैध निर्माण

ताज ही नहीं, अकबर टॉम्ब, मरियम टॉम्ब, फतेहपुर सीकरी आदि स्मारकों के प्रतिबंधित 100 मीटर दायरे भी धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं। अकबर टूम के आसपास तो कालोनियां ही बस गईं। स्मारक के सामने होटलों का निर्माण हो गया। 

एएसआई इन्हें रुकवाने की बजाय सिर्फ इनकी सूची तैयार करता रहा। हाल ही में प्रशासन को ऐसे ही एक लंबी-चौड़ी सूची दी है। बता दें कि इस प्रतिबंधित के चलते अकबर टूम के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के निर्माण को अनुमति नहीं मिल सकी। 

इस संबंध में मंडलायुक्त के राममोहन राव ने बताया कि ताज के प्रतिबंधित दायरे में कोई निर्माण नहीं हो सकता। इसके बावजूद ऐसा हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जिम्मेदार अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed