फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal building was constructed by putting board with name of minister in Agra ADA sealed it

UP News: मंत्री के बोर्ड की आड़ में खड़ी हो गई बिल्डिंग, एडीए ने लगाई सील, चार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

Thu, 26 Sep 2024 08:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 08:36 AM IST
सार

आगरा में मंत्री के बोर्ड की आड़ में अवैध बिल्डिंग खड़ी कर ली गई। एडीए ने सील कर दी। एडीए ने चार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
illegal building was constructed by putting board with name of minister in Agra ADA sealed it
बिल्डिंग सील करते एडीए अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम की आड़ ली गई। राजपुर चुंगी में राहुल गुप्ता ने तीन मंजिल अवैध बिल्डिंग खड़ी कर ली। कार्रवाई से बचने के लिए सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम का बोर्ड लगा लिया। बुधवार को एडीए ने इस अवैध बिल्डिंग सहित चार निर्माण सील किए हैं।

विज्ञापन


शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी में भूखंड संख्या 31/175 पर राहुल गुप्ता पुत्र योगेश गुप्ता ने तीन मंजिल अवैध निर्माण किया। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। बिल्डिंग में नीचे दुकानें बनाई। ऊपर व्यवसायिक निर्माण था। तीसरी मंजिल पर मंत्री एसपी सिंह बघेल का बोर्ड टंगा हुआ था। एडीए प्रवर्तन दल ने निर्माण रोकने का नोटिस दिया। लेकिन, निर्माण नहीं रुका। बुधवार को एडीए ने बिल्डिंग पर सील लगाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ताजगंज में मिल्टन पब्लिक स्कूल स्थित 24 मीटर चौड़ी रोड पर बाधवा नगर में चार हजार वर्ग मीटर भूमि पर 10 से अधिक फ्लैट व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण हो रहा था। निर्माणकर्ता प्रफुल्ल बाधवा और सरदार लाल ने मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था। एडीए ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कार्रवाई शाहगंज स्थित परशुराम नगर में की गई। जहां सुभाष चाहर ने स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध अवैध निर्माण करते हुए सेटबैक कवर कर लिया। अवैध बेसमेंट बनाया। वहीं, मानस नगर स्थित बालेंद्र कुमार सिंह ने भी स्वीकृत मानचित्र का विचलन कर अवैध निर्माण कर लिया था। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने कहा कि अवैध निर्माण व कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed