फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal arms smuggling started in the greed of getting rich

अमीर बनने की लालच में करने लगे अवैध हथियारों की तस्करी

Tue, 24 Aug 2021 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms smuggling started in the greed of getting rich
बाह। रविवार रात पुलिस फतेहपुरा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। रोके जाने पर बाइक समेत भागे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। युवकों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों के अपना नाम खेड़ाराठौर के पुरा भदौरिया गांव निवासी जितेंद्र पुत्र मुन्ना सिंह और करनपुरा निवासी सुनील पुत्र तेज सिंह बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि जल्दी धनी बनने की लालच में वे अवैध हथियारों की तस्करी करने लगे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से लाकर बीहड़ क्षेत्र के गांवों में सप्लाई करते थे। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को साइकिल से जा रहे विशाल यादव से वनकटी के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल फोन लूट लिया था। रविवार को सर्विलांस के आधार पर पुलिस को मोबाइल फोन लुटेरों की लोकेशन कान्हपुरा की पुलिया के पास मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे अय्याशी के लिए लूट की वारदात को अंजाम देने लगे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इटावा के पछायगांव के नयावेला गांव के विक्की पुत्र हीरालाल, विशाल पुत्र विनोद कुमार, बासौनी के बड़ौस गांव के समीर पुत्र रामसहाय और पिनाहट के सुखीपुरा के जसवीर पुत्र दीवान सिंह बताया।
पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन और बाइक बरामद की। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed