फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal arms making factory busted in Etah

एटा में असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़: 11 तमंचे और छह कारतूस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jan 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 06:16 PM IST
सार

खारिजा भट्टा के पास बनी कोठरी में अवैध असलहा बनाए जा रहे थे। पुलिस ने यहां छापा मारकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 11 तमंच समेत काफी सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Illegal arms making factory busted in Etah
मौके से असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 11 तैयार और एक अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस लाइन में शनिवार को उदय शंकर सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने दीनबंधु कॉलेज के सामने ख़ारिजा ईंट भट्ठा के पास बनी कोठरी में असलहा फैक्टरी की सूचना मिली। इस पर कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में मरथरा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह, लिप्टन चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन


मौके से ये सामान हुआ बरामद 
मौके से 315 बोर के 11 बने हुए और एक अधबना तमंचा मिला। वहीं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। शस्त्र बनाते देवेंद्र शर्मा निवासी अंबरपुर थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशेवर अपराधी है। पहले भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के कई मामलों में जेल जा चुका है। अलीगढ़ के एक मामले में फरार भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में पुराने तमंचे भी सही किए जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed