फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal  Arms Factory Busted Pistols Were Being Made In mainpuri Artisans Used To Come From Madhya Pradesh

हथियारों की फैक्टरी: ट्यूबवैल के सहारे बन रही थीं पिस्टल और देसी राइफल, खुफिया जगह देख पुलिसकर्मी भी चौंके

Tue, 23 Apr 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ऐसे स्थान पर अवैध हथियारों की फैक्टरी चला रहा था, जहां किसी को शक भी न हो सके। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। खुफिया जगह देख पुलिस भी हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
Illegal  Arms Factory Busted Pistols Were Being Made In mainpuri Artisans Used To Come From  Madhya Pradesh
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके  साथी को दबोच लिया है।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में गांव दाऊदपुर के पास हिस्ट्रीशीटर अपने एक साथी के साथ अवैध असलहा बना रहा था। सूचना पर रविवार की रात स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने हथियार बना रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि कब्जे से देसी राइफल, बंदूक और कई बने अधबने तमंचा, कारतूस व उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन




 

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर सभी प्रभारी निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। रविवार की रात स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को सूचना मिली कि किशनी क्षेत्र में गांव दाऊदपुर के पास एक ट्यूबवैल के सहारे कमलनेर निवासी हिस्ट्रीशीटर पूरन उर्फ राजेश लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध असलहा का निर्माण करा रहा है। इस सूचना पर एसएसआई किशनी अमित सिंह व अन्य फोर्स के साथ देर रात बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर मौजूद हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस को मौके से 13 बने तमंचा, एक देसी राइफल, एक बंदूक व कई अधबने तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने वाले उपकरण भी पुलिस ने जब्त कर लिए। पूछताछ करने पर हिस्ट्रीशीटर के साथी ने अपना नाम अजय निवासी गांव पिपरौली थाना मेहगवां भिंड मध्य प्रदेश बताया। दोनों ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध असलहा की खपत बढ़ जाती है और अच्छे दाम भी मिलते हैं। जिस कारण से वह लोग अवैध असलहे बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से हिस्ट्रीशीटर व साथी को जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भी करते थे सप्लाई
प्रेसवार्ता में मौजूद एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर और साथी से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलीं। आरोपियों ने बताया कि असलहा बनाने के बाद वह लोग यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश में भी सप्लाई करते हैं। हिस्ट्रीशीटर पूरन पर सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed