{"_id":"65fc8006df74d3d88505c734","slug":"illegal-arms-factory-busted-6-manufactured-weapons-recovered-2-arrested-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-112839-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, जंगल के बीच में बन रहे थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, जंगल के बीच में बन रहे थे हथियार
Fri, 22 Mar 2024 09:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:37 AM IST
सार
जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का पुलिस और एसओजी की टीम ने खुलासा किया है। दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से तमंचे भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शस्त्र वनाने की फैक्टरी का खुलासा
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
कासगंज की सहावर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी संचालित करते दो आरोपियों को दबोचने में सफल रही। साथ ही मौके से 315 बोर के छह निर्मित तमंचे के साथ असलहा बनाने के उपकरण और कारतूस भी बरामद हुए। यह फैक्टरी बाजनगर से मोहम्मदपुर के जंगल में संचालित की जा रही थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसक्रम में बुधवार की रात सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में सहावर थाने के साथ एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। सूचना के मुताबिक पुलिस ने बाजनगर गांव से मोहम्मदपुर के जंगल में संचालित फैक्टरी की घेराबंदी करके कार्रवाई को अंजाम दिया।
मौके से शस्त्र बनाते दो आरोपी रियाजुद्दीन निवासी सहवाजपुर और नेम सिंह निवासी बाजनगर पकड़े गए। उनके पास से 6 निर्मित तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ करने पर सामने आया कि वे शस्त्रों को तैयार करने के बाद उसे आसपास के जिलों में बेचते हैं। अधिकांश तमंचे का निर्माण डिमांड मिलने पर करते है। एक असलहा ढाई से तीन हजार रुपये में बिकता है।