{"_id":"603d2cf58ebc3ec8967e0111","slug":"ilegal-liquor-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4827294131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में विकास भवन के बाहर अवैध रूप से की जा रही मीट बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में विकास भवन के बाहर अवैध रूप से की जा रही मीट बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास भवन के बाहर अवैध रूप से खुले में की जा रही मीट बिक्री पर कार्रवाई के लिए सीडीओ ने आदेश जारी किया है। सोमवार को उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
शहर के दीवानी रोड स्थित विकास भवन के बाहर मीट की दुकानें संचालित हैं। यहां खुले में मछली और चिकिन की बिक्री की जाती है। यहां न तो नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही इनके द्वारा कोई वैध लाइसेंस लिया गया है। इतना ही नहीं सड़क के किनारे ही अवशेष फेंक दिए जाते हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। इसी के चलते सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका को पत्र भेजा है। उन्होंने आदेशित किया है कि इन दुकानों का संचालन नियमानुसार नहीं किया जा रहा है, इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
नगर पालिका और पुलिस की रही लापरवाही
एक साल पहले भी बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी करते हुए मीट बिक्री करने वाले इन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से इनका चालान किया गया था। साथ ही दुकानों का संचालन बंद कराने के लिए नगर पालिका और पुलिस को विभाग की ओर से पत्र भी गया था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दुकानों का संचालन बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन
वर्जन
नियमों की अनदेखी कर खुले में मीट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे नियमानुसार कारवाई करें। - ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।