फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IIT Delhi team inspected Taj Mahal in agra

Taj Mahal: ताजमहल में सैलानियों की संख्या होगी तय, आईआईटी दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण; ये व्यवस्थाएं देखीं

Sun, 10 May 2026 10:14 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 10:14 AM IST
सार

ताजमहल में आने वाले पर्यटकों की संख्या तय होगी। इसको लेकर आईआईटी दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया। इस दाैरान एएसआई के अधिकारी भी टीम के साथ रहे। टीम ने स्मारक में विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
IIT Delhi team inspected Taj Mahal in agra
ताजमहल पर भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल में सैलानियों की संख्या एक बार में कितनी रहे, यह तय करने के लिए शनिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली की टीम के सदस्यों के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी आगरा आए। उन्होंने ढाई घंटे तक ताजमहल पर रहकर सर्वे किया और पर्यटकों की आवाजाही के साथ उनके ज्यादा देर तक ठहरने के स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन


नीरी के बाद ताजमहल में आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के उत्तरी क्षेत्र के निदेशक वसंत कुमार स्वर्णकार ने उनके साथ ताजमहल का निरीक्षण किया और प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मकबरे तक पर्यटकों के आने-जाने, रुकने और फोटोग्राफी के लिए तय स्थानों का भ्रमण कराया। 
विज्ञापन


आईआईटी के विशेषज्ञों ने ढाई घंटे तक रुककर यहां सैलानियों की संख्या का आकलन किया और स्मारक के होल्डिंग एरिया देखे। ताज में शनिवार-रविवार को इन दिनों 35 हजार तक पर्यटक पहुंच रहे हैं, जबकि सर्दियों में इनकी संख्या 50 हजार से ज्यादा पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed