{"_id":"6190052b37316b14d906a40e","slug":"ignoring-the-standards-in-industrial-estate-nagla-bhau-agra-news-agr514521336","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक आस्थान, नगला भाऊ में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक आस्थान, नगला भाऊ में मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! औद्योगिक क्षेत्र स्थित नारायण ग्लास फैक्ट्री के बाहर सड़क पर पड़ा फैक्ट्री का कचरा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में इकाई संचालकों द्वारा साफ-सफाई एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी मानकों की अनदेखी की जा रही है। इकाइयों के बाहर हरित पट्टिका स्थापना संबंधी एनजीटी के निर्देशों को ताक पर रखकर सार्वजनिक सड़कों पर साइकिल स्टैंड, ठेल खोमचों के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है। इकाइयों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती के बाद भी इकाइयों के बाहर औद्योगिक कचरा डंप किया जर रहा है। अब उद्योग विभाग ने सुुधार के लिए कांच एवं चूड़ी इकाइयों की एसोसिएशन पदाधिकारियों को पत्र भेजे हैं।
सुहागनगरी प्रदूषण की मार से जूझ रही है। इसके बावजूद प्रदूूषण की रोकथाम के लिए जरूरी मानकों की अनदेखी जारी है। सीपीबीसी के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सुहागनगरी की हवा में पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे हानिकारक तत्वों के अलावा धूल के कणों की भरमार है। शनिवार को भी औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में संचालित इकाइयों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर नजर आया।
कई इकाईयों के गेट पर ही औद्योगिक कचरा व गंदगी के ढेर लगे नजर आए। खास बात यह है कि एनजीटी के निर्देश पर इकाइयों के बाहर स्थापित की जाने वाली हरित पट्टिका पर इकाई संचालकों ने अस्थाई साइकिल स्टैंड बना दिया है। बता दें कि औद्योगिक कचरा का उचित निस्तारण नहीं किए जाने पर विगत दिनों पीसीबी ने छह इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि हालात में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
----
उद्योग विभाग ने भी जारी किए पत्र
औद्योगिक आस्थान में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी मानक एवं साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की हिदायत इकाई संचालकों को दी गई है। सड़क अथवा सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए कारखानेदारों के संगठनों के प्रतिनिधियों को पत्र जारी किए गए हैं। इस मामले में औद्योगिक संगठनों ने 14 नवंबर को बैठक बुलाने की जानकारी दी है। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
अमरेश पांडेय उपायुक्त उद्योग
---
औद्योगिक आस्थान में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। किसी बिंदु पर सुुधार की आवश्यकता होगी तो सुधार किया जायेगा। ठेल खोमचों की वजह से गंदगी फैल रही है। रविवार को इकाई संचालकों की बैठक बुलाई गई है।
अभिषेक मित्तल चंचल, सचिव इंडस्ट्रियल स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी, नगला भाऊ