फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ignored the permanent encroachment, strictness was seen on those who handcuffed

लाव लश्कर के साथ निकले अफसर, हटाए सिर्फ टीन टप्पर

Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ignored the permanent encroachment, strictness was seen on those who handcuffed
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सोमवार से शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान भाजपा नेताओं के विरोध के चलते औपचारिकता बनकर रह गया। लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने निकले अफसर केवल चार दुकानों के टीन-टप्पर हटवा अभियान की खानापूर्ति करके लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद एसडीएम नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी विजय पाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। भारी पुलिस बल और नगर पालिका कर्मियों के साथ अफसर क्रिश्चियन तिराहे तक अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। क्रिश्चियन फील्ड के पास अफसरों ने दवा, ऑटो पार्ट्स की दुकान और बाइक सर्विस सेंटर की दुकान के आगे लगे टीन शेड को हटवाया। इसी बीच भाजपा नगर अध्यक्ष धीरू राठौर टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। उनकी अफसरों से कहासुनी भी हुई। भाजपा नेताओं को विरोध करता देख अफसर भी खानापूरी में जुट गए। इसके बाद अफसर भांवत चौराहे तक आए, लेकिन न तो स्थाई अतिक्रमण हटवाया और न ही टिनशेड। सिर्फ सड़क किनारे खड़े हथठेल वालों को पीछे ठेला लगाने की नसीहत देकर लौट गए।
विज्ञापन

फिर बनने लगे समोसे और चाऊमीन
-अभियान की शुरुआत होते ही कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क से समेट लिया। अवधनगर में सड़क पर सजने वाली मिठाई की दुकान स्वामी ने दुकान में जगह न होने की वजह से समोसे और चाऊमीन बननी बंद कर दी। टीम के वापस लौटते ही फिर सामान सड़क पर सज गया और समोसे -चाऊमीन बनने लगी। यही हाल पंजाबी कॉलोनी में रहा। यहां हथठेल वाले टीम को देखकर गलियों में चले गए। अफसरों के लौटते ही फिर सड़क पर ठेल सजा लिए।ष्
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों पर है स्थाई अतिक्रमण
स्टेशन रोड पर अभियान चलाया। मिठाई की दुकान, मॉल सहित कई अन्य प्रमुख दुकानों के आगे नाले को स्थाई रूप से पाट दिया गया है। बरसात से पहले नगर पालिका को नालों की साफ सफाई करानी है। टीम नाले को भी कब्जा मुक्त नहीं करा सकी।

-शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है। पहले दिन स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया है। लोगों से खुद अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा गया है। अगर लोग नहीं हटाते हैं तो प्रशासन की ओर से सख्ती की जाएगी।
-नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed