फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ig satish ganesh gave strict instructions to police over sonbhadra violence

सोनभद्र कांड के बाद भी जमीन के विवाद पर गंभीर नहीं पुलिस, आईजी ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 20 Jul 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
ig satish ganesh gave strict instructions to police over sonbhadra violence
यूपी पुलिस
सोनभद्र में जमीन के विवाद में 10 लोगों की हत्या हो जाने की घटना के बाद भी आगरा पुलिस ऐसे मामलों पर गंभीर नहीं हुई है। यह लापरवाही तब सामने आई जब आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने जमीन के विवाद के चार मामलों की फोन पर पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित लोगों से फीडबैक लिया। सिर्फ एक ही पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट मिला।
विज्ञापन


आईजी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जमीन के मामले गंभीरता से लिए जाएं। पुलिस की यह ढिलाई तब मिली है जबकि सोनभद्र की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया था।
विज्ञापन


आईजी ने जिन मामलों की पड़ताल की, उनमें मथुरा के स्थित नौगांव छाता निवासी सत्यवीर ने शिकायत की कि सरकार से मिले आवासीय प्लाट पर मकान बनाने पर गांव के कुछ लोग धमका रहे हैं। मकान शमशान घाट पर बनाने का दबाव बना रहे हैं। सत्यवीर ने लगातार धमकी मिलने की बात कही। इस पर आईजी ने छाता सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खंदौली के गांव पुरा लोधी निवासी मायाराम ने बताया कि वह एक इंजीनियर का खेत किराये पर लेकर फसल करता है। इंजीनियर ने खेत किसी और को किराये पर दे दिया। इस पर खेत किराये पर लेने वाले ने चार बीघा पर लगी फसल बर्बाद कर दी। इसमें पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आईजी ने एत्मादपुर सीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इसी तरह मैनपुरी की एक शिकायत के संबंध में बात की, लेकिन आवेदक ने समस्या का समाधान न होने की बात कही। फिरोजाबाद के नगला अमान, थाना नारखी निवासी रामनिवास ने शिकायत की थी कि उसकी खेत की मेड़ तोड़ दी गई है। आईजी ने रामनिवास से बात की। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed