{"_id":"5d32cc048ebc3e6d0d0e4c1b","slug":"ig-satish-ganesh-gave-strict-instructions-to-police-over-sonbhadra-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र कांड के बाद भी जमीन के विवाद पर गंभीर नहीं पुलिस, आईजी ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र कांड के बाद भी जमीन के विवाद पर गंभीर नहीं पुलिस, आईजी ने दिए सख्त निर्देश
Sat, 20 Jul 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में जमीन के विवाद में 10 लोगों की हत्या हो जाने की घटना के बाद भी आगरा पुलिस ऐसे मामलों पर गंभीर नहीं हुई है। यह लापरवाही तब सामने आई जब आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने जमीन के विवाद के चार मामलों की फोन पर पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित लोगों से फीडबैक लिया। सिर्फ एक ही पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट मिला।
आईजी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जमीन के मामले गंभीरता से लिए जाएं। पुलिस की यह ढिलाई तब मिली है जबकि सोनभद्र की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया था।
आईजी ने जिन मामलों की पड़ताल की, उनमें मथुरा के स्थित नौगांव छाता निवासी सत्यवीर ने शिकायत की कि सरकार से मिले आवासीय प्लाट पर मकान बनाने पर गांव के कुछ लोग धमका रहे हैं। मकान शमशान घाट पर बनाने का दबाव बना रहे हैं। सत्यवीर ने लगातार धमकी मिलने की बात कही। इस पर आईजी ने छाता सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं खंदौली के गांव पुरा लोधी निवासी मायाराम ने बताया कि वह एक इंजीनियर का खेत किराये पर लेकर फसल करता है। इंजीनियर ने खेत किसी और को किराये पर दे दिया। इस पर खेत किराये पर लेने वाले ने चार बीघा पर लगी फसल बर्बाद कर दी। इसमें पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आईजी ने एत्मादपुर सीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
इसी तरह मैनपुरी की एक शिकायत के संबंध में बात की, लेकिन आवेदक ने समस्या का समाधान न होने की बात कही। फिरोजाबाद के नगला अमान, थाना नारखी निवासी रामनिवास ने शिकायत की थी कि उसकी खेत की मेड़ तोड़ दी गई है। आईजी ने रामनिवास से बात की। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है।