{"_id":"5b63f3164f1c1bbd298b78f0","slug":"ig-range-agra-and-sp-traffic-transferred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे का ड्रामा करना पड़ा महंगा, एसपी ट्रैफिक के साथ आईजी का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे का ड्रामा करना पड़ा महंगा, एसपी ट्रैफिक के साथ आईजी का भी तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने इस्तीफा देकर महकमे में जो खलबली मचाई, उससे उन पर तो गाज गिरी ही, साथ में आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव का भी तबादला हो गया है।
सुनीता सिंह ने इस्तीफा देने के 24 घंटे के भीतर ही उसे वापस ले लिया था, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही दोनों अफसरों के तबादले का फरमान जारी कर दिया गया।
माना जा रहा है कि सुनीता सिंह को तबादले का तमाशा करना भारी पड़ा, जबकि आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव को इस पर तुरंत एक्शन न लेना।

यहां हुआ तबादला
राजा श्रीवास्तव को लोक शिकायत विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर डीआईजी लव कुमार को तैनात किया गया है। वो लखनऊ में डीआईजी जेल के पद पर तैनात थे।
सुनीता सिंह को सीबीसीआईडी लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर मेरठ सीबीसीआईडी से सेक्टर ऑफिसर प्रशांत कुमार प्रसाद को तैनात किया गया है।
यह था मामला
सुनीता सिंह ने बुधवार की शाम आईजी रेंज को त्याग पत्र दे दिया था। इसमें लिखा था कि वो दबाव में हैं, क्योंकि वो आईपीएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद वो मेडिकल लीव पर चली गई थी। गुरुवार को उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।
इस बार कहा सुनीता सिंह ने कि उन्होंने भावावेश में कदम उठाया था, वो पूरी निष्ठा से ड्यूटी करना चाहती हैं। उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली थी। देर रात को उनका तबादला कर दिया गया।