फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG Nachiketa Jha reviewed the security preparations for the Mainpuri by-election

Mainpuri: आईजी नचिकेता झा ने लिया उपचुनाव की सुरक्षा तैयारियों का जायजा, पुलिस अफसरों को दिए निर्देश

Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

आईजी ने निर्देश दिए कि ऐसे लोग जो किसी भी तरह से चुनाव में विघ्न डाल सकते हैं, उन्हें भारी मुचलका पर पाबंद करें। कोई भी अराजकतत्व चुनाव के दिन बूथ के आसपास नजर न आने पाए।

विज्ञापन
IG Nachiketa Jha reviewed the security preparations for the Mainpuri by-election
आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजी आगरा जोन ने शुक्रवार की शाम मैनपुरी पहुंच कर उपचुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी और एएसपी से वार्ता करने के साथ ही अधीनस्थों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। कर्मियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देते के साथ ही मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम आईजी आगरा जोन सर्किट हाउस पहुंचे, वहां गार्द से सलामी लेने के बाद कुछ देर रुक कर आईजी नचिकेता झा ने एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी राजेश कुमार से लोकसभा उपचुनाव के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। 

विज्ञापन

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली 

आईजी ने सभी सीओ से क्षेत्रवार संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों आदि के बारे में जानकारी ली। उन पर सुरक्षा आदि व्यवस्था को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। आईजी ने कहा कि जिन बूथों पर जरा भी गड़बड़ी की आशंका लगे वहां पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करें। सभी सीओ यह सुनिश्चित कर लें कि बाहर से आने वाले फोर्स की व्यवस्था ठीक है, इसके अलावा बूथ पर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ के आसपास नजर न आएं अराजकतत्व

आईजी ने निर्देश दिए कि ऐसे लोग जो किसी भी तरह से चुनाव में विघ्न डाल सकते हैं, उन्हें भारी मुचलका पर पाबंद करें। कोई भी अराजकतत्व चुनाव के दिन बूथ के आसपास नजर न आने पाए। इसके लिए बीट आरक्षी व चौकी इंचार्ज अपना दायित्व समझे और उसे पूर्ण करें। 

एसपी और एएसपी से कहा कि वह लोग मतदान वाले दिन स्वयं बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लें, जनपद में शांति व निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बैठक में सभी सीओ के अलावा प्रभारी/थानाध्यक्ष आदि कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed