फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you want to avoid cervical cancer get VIA test done after turning 30 read doctor advice on cervical cancer

सेहत की बात: सर्वाइकल कैंसर से बचना है... तो 30 पार करते ही कराएं वीआईए जांच, पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Sun, 04 Feb 2024 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 01:46 PM IST
सार

सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे बचना है तो 30 पार करते ही वीआईए जांच करा लें। आगे पढ़ें और जानें कि इस पर डॉक्टर की क्या सलाह है? 

विज्ञापन
If you want to avoid cervical cancer get VIA test done after turning 30 read doctor advice on cervical cancer
सर्वाइकल कैंसर से बचाव - फोटो : demo

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर ट्रेंड में है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे प्रचलित कैंसर है। इस कैंसर से महिलाओं की मौत तक हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर की वक्त रहते रोकथाम के लिए आगरा में जिला महिला अस्पताल में जांच की जाती है। यहां प्रतिदिन 30 से 65 वर्ष की उम्र वाली तीन से चार महिलाओं की विजुअल इंस्पेक्शन विद ऐसेटिक एसिड (वीआईए) जांच की जाती है।

विज्ञापन


अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौ से 14 साल की बच्चियों को निशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी। हाल में अभिनेत्री पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ाई थी।

विज्ञापन

पांच वर्ष तक नहीं पड़ती जांच की जरूरत 

डॉ. रंजू अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वायरस से होता है। वायरस से कैंसर होने में नौ से 10 साल तक का समय लगता है। शुरुआती दिनों में इसके लक्षण बिल्कुल नहीं दिखते हैं। इसलिए 30 से 65 साल तक की महिलाओं के वीआईए जांच जरूर करा लेनी चाहिए। ताकि वायरस का पता लग सके। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पांच वर्ष तक जांच की जरूरत नहीं पड़ती है। पांच वर्ष बाद जांच जरूर करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed