फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there is whistling while breathing then cold is dangerous be careful of this

सेहत की बात: सांस लेने में सीटी बजे तो सर्दी खतरनाक, रहें सावधान; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Sun, 24 Dec 2023 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 02:36 PM IST
सार

यदि आपको भी सांस लेने में सीटी बज रही है तो यह सर्दी खतरनाक है। इससे सावधान रहें। ये लक्षण क्रॉनिकल ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) है।

विज्ञापन
If there is whistling while breathing then cold is dangerous be careful of this
सांस की समस्या ? - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यदि आपकी उम्र 30 के पार है और सांस लेने-छोड़ने में सीटी बजती है तो ये लक्षण क्रॉनिकल ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) है। प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई तो कोरोना होने का भी खतरा है। ऐसे मरीज सर्दी में अधिक ख्याल रखें। वहीं सोमवार से एसएन मेडिकल के टीबी एंड चेस्ट विभाग की ओपीडी में सीओपीडी मरीजों की कोविड जांच शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना के नये मरीजों के संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। सर्दी-जुकाम व सांस फूलने वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच करने के आदेश हैं। टीबी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अगर छह वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक की उम्र में सांस लेने-छोड़ने में सीटी (बीजिंग) बजती है, तो आपको अस्थमा है।
विज्ञापन


यदि आपकी उम्र 30 के पार है तो यही सीटी सीओपीडी के लक्षण है। सीओपीडी प्रदूषण व तंबाकू के सेवन से होता है। सीओपीडी में सांस व फेफड़े की नलिकाओं में सूजन आने लगती है। नलिकाएं संकरी हो जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। पसली चलने (दम फूलना) की शिकायत रहती है। खांसी भी आने लगती है। सांस लेने पर घर्र-घर्र और छोड़ने पर सीटी बजती है। सर्दी में परेशानी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

इन्हेलर जरूर इस्तेमाल करें। कोरोना या कोई भी बीमारी उसके बचाव के लिए मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। कपड़े, लकड़ी, टायर जलाकर आग न तापे। तंबाकू का सेवन तुरंत छोड़ दें। परेशानी बढ़ने पर घर पर इलाज करने के बजाय डॉक्टर से इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed