फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there is no development, then the hanging banner of no vote

मैनपुरी: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विकास नहीं तो वोट नहीं का टांगा बैनर, मतदान बहिष्कार की भी चेतावनी

Fri, 07 Jan 2022 02:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 02:18 PM IST
सार

मतदान बहिष्कार करने की जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के नेता पप्पू कठेरिया गांव रंपुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले पक्के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा पहले पक्का मार्ग कराया जाए तभी ग्रामीण मतदान करेंगे। ग्रामीण अब झांसे में नहीं आएंगे। ग्रामीणों ने उनको गांव से वापस लौटा दिया।

विज्ञापन
If there is no development, then the hanging banner of no vote
मैनपुरी में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में किशनी विकासखंड की ग्राम पंचायत समान के मजरा रंपुरा के ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैनर बुधवार को टांग दिया। विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा लिखे बैनर के पास खड़े होकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का ऐलान किया है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक करहल मार्ग से गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पक्का नहीं बनवाया जाता है तब तक बैनर लगाकर विरोध दर्ज होता रहेगा। सरकारें आती हैं और चली जाती हैं लेकिन विकास नहीं होता है। नेता वोट मांगने आते हैं और झूठे वादे करके चले जाते हैं। आज तक किसी ने भी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पक्का नहीं करवाया है।
विज्ञापन

बरसात में गांव में कोई वाहन नहीं आ पाता है। जब तक गांव का मार्ग पक्का नहीं होगा तब तक मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने गांव के बाहर बुधवार को प्रदर्शन करके मार्ग पक्का कराने की मांग की। कन्हैया लाल शाक्य, श्रीकृष्ण, संतोष, शेर सिंह, रामचंद्र शक्य, सुभाषचंद्र, अनोज शाक्य, ब्रज मोहन, सुरजीत शाक्य, महावीर, अमित, रवि शाक्य, सुखवीर शाक्य, राजवीर शाक्य, जगदीश, हकीम, दीपेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान बहिष्कार करने की जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के नेता पप्पू कठेरिया गांव रंपुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले पक्के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा पहले पक्का मार्ग कराया जाए तभी ग्रामीण मतदान करेंगे। ग्रामीण अब झांसे में नहीं आएंगे। ग्रामीणों ने उनको गांव से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed