{"_id":"61b39b7be3ae4b1f1a40979c","slug":"if-the-additional-dowry-was-not-received-the-husband-did-a-second-marriage-tundla-news-agr5174723167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज न मिला तो पति ने किया दूसरा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त दहेज न मिला तो पति ने किया दूसरा विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज न मिला तो पति ने किया दूसरा विवाह
टूंडला। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने तीन साल के बेटे सहित पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया। पीड़ित पत्नी ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एटारोड स्थित रामनगर निवासी रेनू दीपिका चौहान की शादी 27 जून 2017 को गौरव चक निवासी रामनगर कालोनी, टूंडला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व अन्य कार लाने के लिए परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर गौरव की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया। कार न मिलने से नाराज ससुरालियों ने 28 नवंबर 2021 को पति की दूसरी शादी कर दी। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति गौरव चक, सास कांती देवी चक, ससुर राजेंद्र पाल, भाई रीझ कुमार, देवर सौरव, ननद स्टेनली, वर्षा व चचेरा देवर सचिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी इंचार्ज पांडेय का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।