फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If it takes more than five minutes to defecate then it is a sign of piles

Health News: शौच में पांच मिनट से ज्यादा का लग रहा है समय, तो इस बीमारी के संकेत; नजरअंदाज न करें

Wed, 11 Dec 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

आगरा में हो रहे एसीकॉन के वार्षिक सम्मेलन में पहले दिन हैंड ऑन कोर्स में 300 से अधिक सर्जन प्रशिक्षित किए गए। इसमें सर्जरी की नई विधाओं पर आठ हजार चिकित्सक मंथन करेंगे।
 

विज्ञापन
If it takes more than five minutes to defecate then it is a sign of piles
एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश-विदेश के आठ हजार से ज्यादा चिकित्सक पांच दिन तक सर्जरी की विधाओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए आगरा में आ रहे हैं। मंगलवार से जेपी पैलेस होटल में एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन एसीकॉन में चिकित्सकों का जुटना शुरू हो गया। पहले दिन 300 चिकित्सकों को शांति वेद अस्पताल में हैंड ऑन कोर्स में सर्जरी की नई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। एसीकॉन का औपचारिक उद्घाटन 12 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन




 
Trending Videos

एसीकॉन में मंगलवार को पहले दिन देश के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे सर्जन को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें 12 कोर्स कराए गए, जिनमें लेजर, एमआईपीएच, एंडोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड के साथ सीटी स्कैन, एमआरआई की रिपोर्ट को ठीक से पढ़ने की ट्रेनिंग दी गई। 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित हो रहे एसीकॉन में सचिव डॉ. लक्ष्मीकांत लाडुकर ने बताया कि गांव में चिकित्सकों और सर्जंस की कमी है। ट्रेनिंग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सुविधा प्रदान करना है ताकि छोटी सर्जरी के लिए उन्हें शहर न भागना पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच में पांच मिनट से ज्यादा तो पाइल्स
डॉ. योगेश मिश्रा ने बताया कि गलत खानपान और रहन-सहन के कारण पाइल्स की सर्जरी 18 से 40 साल की उम्र में होने लगी हैं। यदि शौच में पांच मिनट से ज्यादा समय लगता है तो यह पाइल्स के संकेत हैं। जिन्हें कब्ज की परेशानी रहती है, उन्हें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

कीटनाशकों से बढ़ रही गाल ब्लैडर में पथरी
औरंगाबाद से आए डॉ. प्रवीन सूर्यवंशी ने बताया कि यूपी से लेकर आसाम तक कठोर पानी और खेतों में कीटनाशकों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। इससे पित्त की थैली में पथरी के मामले बढ़ रहे हैं। तला खाना मोटापे के साथ कैंसर, डायबिटीज की समस्या को बढ़ा रहा है।

आज 20 से ज्यादा सर्जरी का लाइव प्रसारण
आयोजन अध्यक्ष प्रो. एसके मिश्रा ने बताया कि हैंड ऑन सर्जरी का आयोजन पहली बार किया गया है। 11 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई सहित सेंटर फॉर एक्सीलेंस से 20 से अधिक सर्जरी की जाएंगी। सम्मेलन स्थल पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव व डॉ. समीर कुमार ने बताया कि एसीकाॅन में देश विदेश के प्रतिष्ठित सर्जन बीमारियों, सर्जरी और नई तकनीकी पर वीडियो आधारित व्याख्यान देंगे।

300 से ज्यादा शोधपत्र पेश होंगे
कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि एसीकॉन में 300 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11 दिसंबर को लाइव ऑपरेटिव वर्कशाप, सर्जरी का सेंटर फाॅर एक्सीलेंस से लाइव टेलीकास्ट होगा। 12 से 14 दिसंबर तक वीडियो आधारित व्याख्यान, पेपर प्रजेंटेशन, पोस्टर प्रजेंटेशन और पीजी क्विज होंगी। पहले दिन डॉ. जी सिद्धेश, डॉ. विक्रम काटे, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जगत पाल सिंह, डॉ. सोमेंद्र सिंह, डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. अंशिका तिवारी अरोरा, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. करन रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed