फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If DM is not found, farmers pasted memorandum on the office

नहीं मिले डीएम तो किसानों ने कार्यालय पर चिपकाया ज्ञापन

Mon, 19 Sep 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

भारत किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में डीएम के न मिलने पर किसानों ने ज्ञापन को कार्यालय की दीवार पर ही चस्पा कर दिया और डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।किशनी तहसील में भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे के नेतृत्व में लंबे समय से धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों से की गई किसानों की शिकायतों को अब तक अनसुना किया जाता रहा है।

विज्ञापन
If DM is not found, farmers pasted memorandum on the office

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

भारत किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में डीएम के न मिलने पर किसानों ने ज्ञापन को कार्यालय की दीवार पर ही चस्पा कर दिया और डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
किशनी तहसील में भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे के नेतृत्व में लंबे समय से धरना दिया जा रहा है। वे किसानों द्वारा दिए गए ज्ञापनों व शिकायतों पर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में धरना दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव शीलेश कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों से की गई किसानों की शिकायतों को अब तक अनसुना किया जाता रहा है। इस दौरान पदाधिकारियों ने डीएम से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। इस पर किसान आक्रोशित हो गए और डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे, दीपक चौहान, राजा शुक्ला, अतुल पाठक, बजरंगी, पुनीत दुबे, गुड्डू ठाकुर, सोनू दुबे, देवेंद्र कुमार समेत एक सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed