फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If any mistake is made in the evaluation then the remuneration will be deducted

UP Board Exam: परीक्षक के पास नहीं होगा मोबाइल, दो बार करना होगा अंकों का जोड़; लापरवाही पर होगी ये कार्रवाई

Tue, 18 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:12 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिए गए कि मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन कक्ष में किसी भी परीक्षक के पास मोबाइल उपलब्ध नहीं रहेगा। मूल्यांकन में अंकों का जोड़ कम से कम दो बार करें।
 

विज्ञापन
If any mistake is made in the evaluation then the remuneration will be deducted
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में परीक्षकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन बुधवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को चारों केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। गलती मिलने पर संबंधित का पारिश्रमिक काटा जाएगा।
विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को चारो केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप नियंत्रकों ने परीक्षकों को परिषद से जारी निर्देशों की जानकारी दी। निर्देश दिए गए कि मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन कक्ष में किसी भी परीक्षक के पास मोबाइल उपलब्ध नहीं रहेगा। मूल्यांकन में अंकों का जोड़ कम से कम दो बार करें। उत्तर पुस्तिका के सभी पेजों को सही से जांच लें। किसी प्रकार की लापरवाही न करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि मूल्यांकन के दौरान यदि गलती पाई जाती है तो संबंधित परीक्षक के पारिश्रमिक से कटौती की जाएगी।

 
विज्ञापन

प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे 956 परीक्षक
जिले में मूल्यांकन के लिए कुल 1502 परीक्षक नामित किए गए हैं। मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में मात्र 546 परीक्षक ही उपस्थित हुए। 956 परीक्षक उपस्थित नहीं हुए। इसी प्रकार जिले के चारो केंद्रों के लिए 156 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं लेकिन प्रशिक्षण में मात्र 107 उप प्रधान परीक्षक ही उपस्थित हुए।

 

प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनात
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में जिला प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करना चाहता है। इसी उद्देश्य से प्राचार्य डायट भाेगांव को चारों मूल्यांकन केंद्रों के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और सह जिला विद्यालय निरीक्षक भी भ्रमण कर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में लगे जिन परीक्षकों ने मंगलवार तक संबंधित केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है वे हर हाल में बुधवार को आवंटित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर मूल्यांकन कार्य में सहयोग करें। मूल्यांकन कार्य में सहयोग न करने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed