फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Idgah will become central station Rs 70 crore will be spent

बदलेगी तस्वीर: ईदगाह बनेगा केंद्रीय स्टेशन, 70 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 06 Feb 2023 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 01:50 PM IST
सार

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसमें प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी, समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इस तरह से आगरा कैंट की तरह ईदगाह भी आगरा का प्रमुख स्टेशन बन जाएगा।

विज्ञापन
Idgah will become central station Rs 70 crore will be spent
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ईदगाह स्टेशन के दिन सुधरने वाले हैं, इसे केंद्रीय स्टेशन बनाया जाएगा। इसमें 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आम बजट में इसके लिए धनराशि भी मंजूर हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


आगरा मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईदगाह सेंट्रल स्टेशन बनेगा। इसमें आगरा फोर्ट-बांदीकुई के बीच 150 किलोमीटर की दूरी पर दोहरी लाइन बिछाई जाएगी। इससे आगरा से जयपुर और अजमेर के बीच का सफर आसान होगा और 40-50 मिनट का समय भी बचेगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसमें प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी, समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इस तरह से आगरा कैंट की तरह ईदगाह भी आगरा का प्रमुख स्टेशन बन जाएगा।

विज्ञापन

किला स्टेशन पर बनेंगे दो प्लेटफार्म

आगरा किला स्टेशन पर दो प्लेटफार्म भी बनेंगे। इसमें दरेसी की ओर बनेगा। इसमें मुख्य प्रवेश मार्ग बनाने के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आगरा कैंट स्टेशन और पर जन सुविधा केंद्र भी खोला जाएगा। इसके लिए बजट मिला है। जल्द ही इन पर कार्य शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed