फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identity of dead body found in Karhal

करहल में शुक्रवार को मिले शव की हुई पहचान

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Identity of dead body found in Karhal
मैनपुरी। करहल क्षेत्र में गांव बुझिया जाने वाली पगडंडी पर शुक्रवार को पेड़ पर लटके मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। शनिवार को मोर्चरी पहुंचे इटावा टिमरुआ के एक परिवार ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने बुझिया पुल के पास गांव जाने वाली पगडंडी पर शीशम के पेड़ से करीब 30 वर्षीय युवक का शव लटका देखा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया था। शनिवार को जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव टिमरुआ निवासी एक परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। शव की पहचान 30 वर्षीय ओमवीर सिंह के रूप में की। परिजन ने बताया कि बताया कि ओमवीर मेरठ में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पत्नी कल्पना भी उसके साथ रह रही थी। वह करहल क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed