फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identification of dead body found in Dannahar area

Agra News: दन्नाहार क्षेत्र में मिले शव की हुई पहचान

Fri, 21 Jul 2023 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jul 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Identification of dead body found in Dannahar area
दन्नाहार क्षेत्र में मिले शव की हुई पहचान
विज्ञापन


दरबाह का रहने वाला था वृद्ध, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। जिला अस्पताल में 17 जुलाई को मृत घोषित किए गए वृद्ध की पहचान हो गई। वृद्ध दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरबाह के रहने वाले थे। नगला कुशल के पास से ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। शिनाख्त के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


थाना दन्नाहार क्षेत्र में नगला कुशल से बरनाहल जाने वाले मार्ग पर 17 जुलाई को करीब 58 वर्षीय वृद्ध अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया था। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। तभी से पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को गांव दरबाह के एक परिवार ने शव की शिनाख्त अरविंद कुमार के रूप में की। बताया कि वृद्ध 15 दिन से गायब चल रहे थे। पूर्व में भी वह कई कई दिनों तक घर नहीं आते थे। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed